{"_id":"cd27a6d8be150c130f3574f2cd206c36","slug":"the-joys-of-riding-off-protests-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों की सवारी बंद होने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों की सवारी बंद होने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा ने बजट के अभाव में खुशियों की सवारी बंद करने का विरोध किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जच्चा-बच्चा से जुड़ी इस योजना पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार जन उपयोगी योजनाओं के स्थान पर खनन पर ध्यान दे रही है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू ओझा ने कहा कि खुशियों की सवारी बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सामंत, ललित पंत ने कहा कि सरकार के पास इतना पैसा नहीं कि वह जनहित की योजनाओं का संचालन कर सके। पुतला फूंकने वालों में भाजपा नेत्री सरस्वती धामी, रेखा चंद, हेमा थलाल, प्रियंका घोटा, भुवन जोशी, गोपू महर, गोलू पाठक, सुभाष जोशी, लाल सिंह शास्त्री, राजेश शर्मा, गिरीश जोशी, गुरदयाल खत्री आदि थे।