फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The colorful program in Krishna Janmashtami in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी में हुए रंगारंग कार्यक्रम

Wed, 24 Aug 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/थल/गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/थल/गंगोलीहाट Updated Wed, 24 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
The colorful program in Krishna Janmashtami in Pithoragarh
भगवान कृष्ण को यमुना पार कराते बसुदेव - फोटो : दिगंबर रौतेला

जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण बनो प्रतियोगिता हुई। कृष्ण की पूजा की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एकेडमी प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल और विद्यालय परिवार उपस्थित था। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी की सिटी शाखा में राधा-कृृष्ण की वेशभूषा प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्य रुचि पोखरिया आदि थे।

विज्ञापन


नारायण स्वामी विद्या मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें दिव्यांश पांडेय, खुशी, काव्या वर्मा, दिव्यांश चौहान, दिव्यांश, हिमांशु, जिया अव्वल रही। प्रधानाचार्य रेखा पांडेय ने जन्माष्टमी की बधाई दी। गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता हुई, इसमें मोहनूर अंसारी प्रथम रही। प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया। न्यू बियरशिबा स्कूल में भजन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। भजन में गर्वित तिवारी, चेतन कांडपाल प्रथम और फैंसी ड्रेस में तितिक्षा सिंह, रुद्रांश, एंजल पाठक प्रथम रही। विद्यालय निदेशक भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य मीनाक्षी बिष्ट, गीता ठाकुर मौजूद थे। सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में जन्माष्टमी के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा आदि थे। दयासागर इंटर कॉलेज भाटकोट में मेहंदी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। मेहंदी में श्वेता और फैंसी ड्रेस में सोनम प्रथम रही। कार्यक्रम में प्रबंधक डीसी लुईस, प्रधानाचार्य एनके जीना, अशोक लुईस, केआर जोशी, महेश नाथ आदि थे। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता हुई, इसमें पूजा बिष्ट प्रथम, सिंधु आहूजा द्वितीय, अंकिता शर्मा, कनक और प्रियंका ने तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


थल में व्यापार मंडल की ओर से मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर और जीआईसी स्कूल की टीमों को 10 मिनट का समय दिया गया। जीआईसी के छात्रों ने 22 फीट ऊंची मटक फोड़ प्रतियोगिता जीती। 100 मीटर बालक दौड़ में सौरभ कार्की और योगेश प्रथम रहे। बालिका वर्ग में सलौनी प्रथम ज्योति द्वितीय रही। मुख्य अतिथि शमशेर सिंह सत्याल, थानाध्यक्ष केसी आर्या, प्रधानाचार्य लक्ष्मीदत्त कापड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गंगोलीहाट में हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से जन्माष्टमी पर ब्यालपाटा मैदान से स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक झांकी निकाली गई, जिसमें हाट के युवाओं ने कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण किया। इस मौके पर मेहंदी, ऐंपण, झोड़ा-चांचरी प्रतियोगिता हुई। चांचरी और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सैम क्लब भुल्यूड़ा ने बाजी मारी। मेहंदी में सीनियर वर्ग में निकिता, रिकिता प्रथम, जूनियर में प्रसा, पायल प्रथम रही। सीनियर वर्ग में ऐंपण उमा पंत और जूनियर वर्ग में महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बबलू पांडे, सुरेश बिष्ट, सन्नू चौधरी, नीरज खत्री आदि मौजूद थे। गंगोलीहाट के गाइड लाइन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें अमन प्रथम रहे। प्रबंधक केएस खाती, प्रधानाचार्या मनीषा सिंह और स्कूल के समस्त शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed