फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The club won the match Knalicina SB

कनालीछीना और एसबी क्लब ने जीते मैच

Sat, 04 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
The club won the match Knalicina SB
पिथौरागढ़ में क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले हाथ मिलाते दोनों टीमों के कैप्टन - फोटो : अमर उजाला

स्वर्गीय ओमकार गुप्ता जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कनालीछीना और एसबी क्लब ने मुकाबले जीते। देवसिंह मैदान में पहला मुकाबला कनालीछीना और लेलू के बीच हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र मखौलिया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। कनालीछीना ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 135 रन बनाए। ललित ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। रोहित ने 39 रन बनाए। जवाब में लेलू की टीम 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी। कनालीछीना ने 48 रन से मैच जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए ललित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर नरेश भंडारी, प्रकाश बिष्ट और स्कोरर मनोज थे। कमेंट्री दीपक कुमार ने की।

विज्ञापन


दूसरा मुकाबला एसबी क्लब और सिरकुच के बीच हुआ। मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। एसबी क्लब ने 20 ओवर में 115 एसबी बनाए। ललित, विपिन और चंद्रप्रकाश ने 22-22 रनों का योगदान दिया। जवाब में सिरकुच की टीम 15 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जीवन ने 27 और दीपक ने 25 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की बदौलत एसबी क्लब ने मैच 4 रन से जीता। अनिल खनका ने 3 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए अनिल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। अंपायर रोहित रावत, पारस मुडेला और स्कोरर मनोज थे। कमेंट्री प्रकाश ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed