{"_id":"5f1593458ebc3e63d3525d97","slug":"teacher-angry-over-showing-vacant-posts-of-guest-teachers-pithoragarh-news-hld390346196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों के पद खाली दिखाने पर शिक्षक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों के पद खाली दिखाने पर शिक्षक नाराज
विज्ञापन
सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सीईओ के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीन सिंह रावल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सीईओ के माध्यम से सचिव विद्यालय शिक्षा और निदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन भेजा। कहा कि एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों की पदस्थापना के लिए उन पदों को रिक्त नहीं दिखाया गया है। इस पर अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं, जो शासनादेश और कोर्ट के फैसले के विरुद्ध है। यह शिक्षकों के साथ अन्याय हैं।
उन्होंने कहा कि कहा मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रतिनिधि मंडल ने सीईओ को पत्र देकर कुछ विद्यालयों में लॉकडाउन अवधि में शिक्षकों को नियमित रूप से बुलाने का विरोध जताया है। इस दौरान शिक्षकों के इस प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम दिगारी, मनोज पांडेय, दिनेश ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष मूनाकोट गोविंद बल्लभ भट्ट, नीरज जोशी, जीवन जोशी, राकेश पांडेय, संजीव कुमार आदि रहे।
वहीं राजकीय शिक्षक संघ चंपावत के सदस्यों ने ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयों को स्थानांतरण, पदोन्नति और नियुक्ति के दायरे से बाहर करने पर कड़ा एतराज जताया गया है। निर्णय को पूर्ववत न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहां जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, जिला मंत्री जगदीश अधिकारी, उपाध्यक्ष सतीश जोशी, संयुक्त मंत्री अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, आय-व्यय निरीक्षक चंद्र सिंह पुजारी आदि शामिल थे। चंपावत जिले में एलटी शिक्षक और प्रवक्ता श्रेणी के कुल 130 अतिथि शिक्षक हैं।