{"_id":"6a5908d5f8498443f60916c4","slug":"tanakpur-rangers-registered-a-5-0-victory-in-a-one-sided-match-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-141807-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर रेंजर्स ने एक तरफा मुकाबले में 5-0 से जीत की दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर रेंजर्स ने एक तरफा मुकाबले में 5-0 से जीत की दर्ज
Thu, 16 Jul 2026 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम टनकपुर में चल रही इंट्रा स्टेडियम सीनियर फुटबाल लीग प्रतियोगिता में टनकपुर रेंजर्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। टनकपुर रेंजर्स ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज की।
स्टेडियम में शारदा एफसी और टनकपुर रेंजर्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले हाफ में टनकपुर रेंजर्स ने शानदार खेल दिखाया। टीम के अजय बिष्ट के लगातार दो गोल की बदौलत दो गोल की बढ़त बनाई।
दूसरे हाफ में शारदा एफसी ने शुरुआत के क्षणों में कुछ अच्छा खेल दिखाने का प्रयास किया, लेकिन टनकपुर रेंजर्स के डिफेंस के सामने सारे अटैक बेकार रहे। टनकपुर रेंजर्स के खिलाड़ियों ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाया। टीम के चेतन जोशी ने साथी खिलाड़ियों पास की बदौलत लगातार तीन गोल कर टीम को पांच गोल की अजेय बढ़त दिला दी। इ
विज्ञापन
सके बाद शारदा एफसी पूरी तरह डिफेंस मोड में आ गई। टनकपुर रेंजर्स ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक की भूमिका फुटबाल कोच गौरव खोलिया ने निभाई। लाइनमैन रोहन बिष्ट, शुभम रहे। इस दौरान कोच सूरज पांडेय, आशा पांडेय, मनोज टकवाल, प्रकाश सिंह, सुभाष पांडे, पवन पाटनी, महेश चुफाल आदि मौजूद रहे।