फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suppression of botanical plant in Sringrung Bugyal of Bundi village

बूंदी गांव के स्यरंग बुग्याल में किया किर्जी पौधे का दमन

Thu, 06 Sep 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 06 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Suppression of botanical plant in Sringrung Bugyal of Bundi village
किर्जी पौधे को नष्ट करने के लिए जाने से पहले रं समुदाय के महिला व पुरुष - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक बारह वर्षों में आयोजित होने वाला किर्जी विजयोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। मेले का उद्घाटन एवरेस्टर व पद्मश्री मोहन सिंह गुंज्याल ने किया।  

विज्ञापन


पांच सितंबर की सुबह होते ही पारंपरिक परिधान मेें सजधज कर बूंदी गांव के महिला-पुरुषों ने गांव से अभिशप्त किर्जी पौधे के दमन के लिए कूच किया। महिलाएं विविध प्रकार के पारंपरिक रिल हाथों में लिए हुए थीं जबकि पुरुष तलवार व ढाल से लैस थे। गांव के देव डांगर लामाओं के मंत्रोचार व देव स्तुति के बाद सभी ने ढोल नगाड़ों के साथ स्यरंग बुग्याल की ओर कूच किया। हाथों में तलवार लिए रणबांकुरों के झुंड पारंपरिक जनजातीय युद्ध की याद दिला रहे थे। स्यरंग बुग्याल में पहुंच कर महिलाओं ने पारंपरिक रिल से किर्जी पौधे की दमन की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके बाद देखते ही देखते युद्ध घोष के साथ पूरा स्यरंग बुग्याल युद्ध के मैदान में बदल गया। जहां तहां अभिशप्त किर्जी पौधे का दमन होने लगा। किर्जी दमन के बाद गांव के रणबांकुरों ने किर्जी पर विजय प्राप्त की। इसके बाद विजय जुलूस के रूप में ग्रामीण पारंपरिक छोलिया नृत्य करते हुए गांव को लौटे। इस बीच आसपास के गांवों से आये ग्रामीणों ने मंगल शगुन किया। गांव से बाहर ब्याही गयी बहनों ने विजयी रणबांकुरों का टीका लगाकर पारंपरिक ‘मन्ये च्यबमों‘ कर स्वागत किया। बूंदी पहुंच कर जय घोष व बूंदी माटी के जय‘ के नारे से पूरे गांव की वादियां गूंज उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सभी ने युद्ध में विजय के लिए एक-दूसरे को बधाईयां दी। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने किर्जी विजयोत्सव की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज भी रं समुदाय के लोगों ने इस परंपरा को जीवित रखा है। सैकड़ों सालों बाद भी पारंपरिक उत्सव मूल रूप में विद्यमान है। विधायक ने गांव में सार्वजनिक शौचालय के लिए चार लाख रुपये व मेले संचालन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।


खेलकूदों का आयोजन भी हुआ 
धारचूला। बूंदी गांव में दो सितंबर को भव्य आयोजन के साथ आरंभ हुए विविध खेल कूदों का उद्घाटन देहरादून के एडीएम बीर सिंह बुदियाल ने किया खेल प्रतियोगिता में वॉलीबाल के फाइनल में कुमाऊं स्काउट्स छियालेख ने बूंदी को पराजित कर ट्राफी में कब्जा किया। रस्साकसी में गर्ब्यांग ने आईटीबीपी को पराजित किया। तीन दिनों तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व्यास घाटी के गांवों के अलावा मित्र राष्ट्र नेपाल के गांवों ने भी कई आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed