फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Struggle showing positive case in 10 km range in Arogya Setu app

आरोग्य सेतु एप में 10 किमी रेंज में पॉजिटिव केस दिखाने से हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Struggle showing positive case in 10 km range in Arogya Setu app
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला में आरोग्य सेतु एप में 10 किमी की रेंज में एक पॉजिटिव केस दिखाने की जानकारी से हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है। चिकित्सा अधिकारी ने धारचूला व्यापार संघ महासचिव नवीन खर्कवाल ने कहा कि सोमवार को जब उन्होंने अपने फोन में आरोग्य सेतु चेक किया तो 10 किमी के दायरे में संक्रमित व्यक्ति के होने की जानकारी बता रहा था। बीजेपी के जिला मंत्री हरीश धामी और बलुवालकोट प्रधान पूरन ग्वाल ने कहा कि आरोग्य सेतु एप से संक्रमित व्यक्ति की लोकेशन की जानकारी मिल रही है। उन्होंने उस रेंज में पता लगाकर संबंधित व्यक्ति को अपनी निगरानी में रखने की मांग की है। इधर धारचूला के उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, चिकित्सधिकारी डॉ एमके जायसवाल और थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने कहा कि लोगों की ओर से यह सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। चिकित्सधिकारी डॉ एमके जायसवाल ने बताया कि बताया की एप के ऑप्सन में सर्दी, जुकाम और खांसी लिखने पर एप कोरोना पॉजिटिव शो करता है, जबकि कोविड-19 पीसीआर में किसी व्यक्ति का पॉजिटिव आने पर उसे कोरोना पॉजिटिव माना जाता है। फिर भी धारचूला में आरोग्य सेतु एप में पॉजिटिव की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed