{"_id":"658b0df5e041e7550e04eb96","slug":"strict-action-in-nepal-in-view-of-increasing-corona-cases-in-india-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8462-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारत में बढ़ रहे कोरोना मामले को देखते हुए नेपाल में सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारत में बढ़ रहे कोरोना मामले को देखते हुए नेपाल में सख्ती
Tue, 26 Dec 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल को जोड़ने वाला झूलाघाट पुल। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद नेपाल ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। भारत से नेपाल जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का जूलाघाट में एंटीजन टेस्ट करने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य कार्यालय बैतड़ी के सूचना अधिकारी विपिन लेखक का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन में कहा गया है कि भारत से आने वाले प्रत्येक नाके पर लोगों की एंटीजन जांच के बिना नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया जाए। पिछले कोरोना काल में बैतड़ी के 3745 नागरिक आरटी पीसीआर और एंटीजन टेस्ट में कोरोना ग्रस्त पाए गए थे।
कोरोना से 24 नागरिकों की मौत हो गई थी। भारत से आने वाले 467 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे जिसे देखते हुए इस बार सख्ती बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग बैतड़ी के प्रमुख सीएमओ योगेश प्रसाद भट्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय नाके पर भारत में तेज गति से बढ़ रहे कोरोना के नए वैरियेंट के खतरे से निपटने के लिए जूलाघाट नाके पर उच्च सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
फोटो विवरण-26पीटीएच 02पी-भारत-नेपाल को जोड़ने वाला झूलाघाट पुल। संवाद