फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stones falling on roofs due to using explosives in road cutting

सड़क कटान में विस्फोटकों का प्रयोग करने से छतों पर गिर रहे पत्थर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Stones falling on roofs due to using explosives in road cutting
गुड़ौली के अजेड़ा तोक में पहाड़ी कटान करते ग्रिफ की मशीनें। - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-धारचूला एनएच में सड़क चौड़ीकरण के लिए गुड़ौली के अजाड़ीगांव तोक में ग्रिफ विस्फोटकों का प्रयोग कर रहा है। इससे घरों में पत्थर जा रहे हैं। मलबे से बागवानी और फसलों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण कमल पांडेय और विद्यासागर पांडेय का कहना है कि सड़क कटिंग के लिए प्रयुक्त हो रहे विस्फोटकों के कारण उनके घरों के पास बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रिफ ने पहाड़ी कटिंग के लिए मशीनें तैनात की हैं लेकिन उनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार ग्रिफ के अधिकारियों को फसलों के नुकसान सहित अन्य खतरे की जानकारी दे दी है। इसके बाद भी ब्लास्टिंग का प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रिफ के जेई जितेंद्र कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग बंद नहीं करने पर नेशनल हाइवे में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed