{"_id":"c81940582b08c643a7b21554ee416983","slug":"ssb-at-the-border-to-the-forest-department-kanbing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर एसएसबी, वन महकमे ने की कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर एसएसबी, वन महकमे ने की कांबिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,अस्कोट /पिथौरागढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी और वन विभाग की टीम ने जौलजीबी से तीतरी तक कांबिग की। कांबिंग के दौरान गुर्जिया नाले में रेता निकालते हुए कुछ लोग दिखे, जो दल को आते देख भाग निकले। दल ने रेता को नाले में बिखेर दिया है। एसएसबी के एसआई दिनेश कुमार, वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने कहा कि अवैध खनन और तस्करी को रोकने के लिए नेपाल सीमा में लगातार चौकसी बरती जा रही है। आगे भी लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रहेगी। दल में कांस्टेबल सुनील सिंह, उमेद सिंह, सोनू, प्रेम पाल, भूपाल राम, पवन कुमार, नंदा बल्लभ शामिल थे।
विज्ञापन