फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Save paddy crop are themselves canal repair

धान की फसल बचाने को खुद कर रहे नहर की मरम्मत

Mon, 06 Mar 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Save paddy crop are themselves canal repair
धान की फसल बचाने को खुद कर रहे नहर की मरम्मत - फोटो : अमर उजाला
 क्वीटी ग्राम पंचायत में नहरों की मरम्मत न होने से गेहूं की फसल चौपट हो गई। धान की फसल को बचाने के लिए किसानों ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। तीन नहरों से 29 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों की सिंचाई होती  थी। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत क्वीटी में माजकोट से सांगड़ी तक 3 किमी हिस्से में बनी नहर से 9 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होती थी। सैमलीगाड़-क्वीटी दो किमी नहर से 10 हेक्टेयर भूमि को पानी मिलता था। धौलगाड़ा से मोड़म तक बनी नहर भी 10 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करती थी। जुलाई 2016 की बरसात में तीनों नहरें क्षतिग्रस्त हो गई। प्रधान नीमा देवी कहती हैं कि नहरों में पानी न चलने से गेहूं की फसल प्रभावित हुई। अब धान की खेती पर खतरा मंडरा रहा है। प्रधान ने बताया कि इन नहरों से 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले लीची के बागों की भी सिंचाई होती थी। लीची की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग नहरों की मरम्मत के लिए धन न होने की बात कह रहा है। धान की फसल को बचाने के लिए ग्राम पंचायत के लोगों ने स्वयं नहरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। प्लास्टिक के पाइप, टिन के चादर डालकर नहरों में पानी चलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधान कहती हैं सिंचाई  विभाग और सरकार की उदासीनता से लोग निराश हैं और लोगों में गुस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आपदा मद से नहरों की मरम्मत के लिए धन मांगा गया था, जो अब तक नहीं मिला है।  मरम्मत मद का पैसा भी अब नहीं आता है। धन मिलने पर नहरों की मरम्मत की  जाएगी। 
पीके दीक्षित अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed