फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   sapna and and Nisha will participate in the Republic Day parade

गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी सपना और निशा

Fri, 18 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Fri, 18 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
sapna and and Nisha will participate in the  Republic Day parade

राजकीय इंटर कालेज देवलथल (कनालीछीना) के एनसीसी जूनियर डिवीजन की दो प्रतिभावान कैडेट्स का चयन दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। विद्यालय की कैडेट सपना चौखियाल और निशा आर्या गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी। विद्यालय के इतिहास में यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस परेड के लिए कैडेट्स का चयन हुआ है। प्रधानाचार्य बीएस नेगी और एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने कहा कि यह विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। बाराबीसी उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बसेड़ा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष प्रेमा बसेड़ा समेत क्षेत्र के अन्य लोगों और शिक्षकों ने सपना और निशा के चयन पर खुशी जताई है। दोनों कैडेट गणतंत्र दिवस परेड के प्रशिक्षण के लिए जल्दी ही दिल्ली रवाना होंगी।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed