फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Russian tourists will Munsyari yoga and meditation

रूसी पर्यटक मुनस्यारी में योग और ध्यान करेंगे

Sun, 05 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 05 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Russian tourists will Munsyari yoga and meditation
ध्यान, योग के लिए मुनस्यारी पहुंचे रूसी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

रूस के पर्यटकों का 12 सदस्यीय दल यहां योग और ध्यान के लिए पहुंच गया है। पिछले 15 वर्षों से अल्मोड़ा आकर योग और ध्यान करने वाले इन पर्यटकों ने इस बार मुनस्यारी का रुख किया है। दल के सदस्यों ने खलियाटॉप और नंदादेवी बेस कैंप में जाकर भी ध्यान किया। अगले एक हफ्ते तक यह लोग अन्य स्थानों पर जाकर भी योग और ध्यान करेंगे।

विज्ञापन


रूस के पर्यटकों का यह दल गैलिना के नेतृत्व में यहां पहुंचा है। गैलिना ने बताया कि मुनस्यारी के बारे में सिर्फ सुना था। आज इसे प्रत्यक्ष देखने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि अब हर साल यहां आएंगे और ध्यान तथा योग की कक्षा चलाएंगे। मुनस्यारी में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह मौसम विदेशी पर्यटकों को काफी पसंद आ रहा है। टीम में स्टेवैना, इरीना, ओबासोबा, इलीना समेत अन्य लोग हैं।
विज्ञापन


मुनस्यारी के आसपास योग और ध्यान के लिए कई एकांत स्थान मिल जाते हैं। अभी हालांकि मुनस्यारी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू नहीं हुई है, लेकिन रूसी पर्यटकों का यह दल योग और ध्यान के लिए पहले ही यहां पहुंच चुका है। होली के बाद यहां पर्यटक आने लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed