फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   RSS volunteers circulation paths

आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Sun, 16 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
RSS volunteers circulation paths
पिथौरागढ़ में पथ संचलन करते आरएसएस के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विजयादशमी और वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। जिला मुख्यालय में सैकड़ों लोग और भाजपाई दिग्गज भी पथ संचलन में शामिल थे। इस दौरान ध्वज प्रणाम, शस्त्र पूजा की गई। आरएसएस के क्रियाकलापों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


थल में रामलीला मैदान से मुख्य बाजार में पथ संचलन किया। मुख्य वक्ता प्रांत शारीरिक प्रमुख रमेश ओली थे। इस दौरान सह संघ चालक रुद्र सिंह रावल, विभाग प्रचारक भगवती, जिला प्रचारक नरेंद्र, गोविंद, इंद्र राज, चारुचंद्र आदि शामिल रहे। आरएसएस स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम किया और शस्त्रों की पूजा की। 
विज्ञापन


मुनस्यारी में विवेकानंद विद्या मंदिर से पथ संचलन शुरू हुआ। स्वयंसेवकों ने पूरे बाजार में पथ संचलन किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक धर्म सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग शारीरिक प्रमुख कैलाश चंद्र त्रिपाठी ने बौद्धिक सत्र में विचार रखे। इस दौरान आरएसएस के खंड कार्यवाह त्रिलोचन पंत, खंड शारीरिक प्रमुख भगत बोरा, खंड संपर्क प्रमुख दीवान सिंह भंडारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, जगत मर्तोलिया आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed