फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways employees have not received their salaries for two months, affecting work.

Pithoragarh News: रोडवेज कर्मचारियों दो माह से नहीं मिला वेतन, कामकाज हो रहा प्रभावित

Tue, 07 Apr 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees have not received their salaries for two months, affecting work.
पिथौरागढ़/चंपावत। परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी दो महीने से मानदेय के लिए तरस रहे हैं। स्थायी कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिलने से उन्हें घर-परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

डिपो में 175 कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी के तौर पर चालक-परिचालक सहित कर्मशाला में काम करते हैं जबकि 100 कर्मचारी स्थायी हैं लेकिन उन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला। इसका असर कर्मचारियों के कामकाज और बेहतर परिवहन सेवा पर पड़ना लाजिमी है। कर्मचारी वेतन के लिए निगम मुख्यालय का मुंह ताक रहे हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो में भी कार्यरत एजेंसी कर्मचारियों को बीते तीन महीने और संविदा, विशेष व नियमित कर्मचारियों को फरवरी और मार्च का वेतन नहीं मिल पाया है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय सदस्य सूरज भानु, शाखा अध्यक्ष अमर सिंह, शाखा मंत्री प्रकाश चंद्र जोशी, रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष कपिल वर्मा, शाखा मंत्री मधुसूदन जोशी, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष महिपाल, शाखा मंत्री संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों ने नियमित वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टर भर्ती के लिए छह अतिरिक्त बसें संचालित
पिथौरागढ़। पोर्टर भर्ती के लिए पिथौरागढ़ डिपो ने अतिरिक्त बसें संचालित की हैं। सोमवार को भर्ती में जा रहे युवाओं को लेकर डिपो की छह बस धारचूला गईं। धारचूला में छह से 10 फरवरी तक पोर्टर भर्ती आयोजित की गई है। इसके लिए कई राज्यों से युवा पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए डिपो ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया और सोमवार को छह बसें रवाना कीं। इससे भर्ती में जा रहे युवाओं को काफी सुविधा मिली।

कोट
पोर्टर भर्ती में जा रहे युवाओं की सुविधा के मद्देनजर अतिरिक्त बसें लगाई हैं। जरूरत पड़ने पर और बसें भेजी जाएंगी। कर्मचारियों के वेतन के लिए निगम मुख्यालय पत्र भेजा है। जल्द वेतन मिलने की उम्मीद है। - रविशेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed