फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road upset of tender cancellations

सड़क की निविदा निरस्त होने से लोग नाराज

Mon, 21 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Mon, 21 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Road upset of tender cancellations
लोग नाराज - फोटो : अमर उजाला

पीएमजीएसवाई के तहत मंजूर मुनस्यारी-हरकोट मोटर मार्ग की निविदा को निरस्त किए जाने की खबर मिलते ही ग्राम पंचायत हरकोट के ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। चेतावनी दी कि 25 नवंबर को मुख्यमंत्री के मुनस्यारी प्रस्तावित दौरे के समय विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को दे दी है। आजादी के बाद से मोटर मार्ग का इंतजार कर रहे हरकोट के लोगों ने निविदा निरस्त किए जाने को बड़ा मुद्दा बनाने का एलान कर दिया।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी जगत मर्तोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ग्रामीणों को मिलने वाले सड़क लाभ से वंचित कर रहे हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि यदि 25 नवंबर को मुख्यमंत्री मुनस्यारी आते हैं तो उनको भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। भाजपा नेता मर्तोलिया के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी को इस फैसले की जानकारी दी गई। कहा कि सात करोड़ रुपए की लागत से 9.59 किमी मुनस्यारी-हरकोट मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई के तहत किया जाना था।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने पहले निविदा आमंत्रित की, इसमें एक ही फर्म ने निविदा डाली। इस कारण पहली बार निरस्त होने के बाद फिर निविदा आमंत्रित की गई, इसमें तीन फर्मों ने निविदा डाली है, लेकिन इस निविदा को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरकोट का क्षेत्र सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी गांव है। इस गांव के लोग लंबे समय से मोटर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे हैं। बैठक में राजू सेमिया, योगेश सेमिया, जानकी फर्स्वाण, मालती हरकोटिया, गणेश राम, बलवंत राम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed