फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road in runada

रुनड़ा के लिए सड़क नहीं बनी तो आमरण अनशन करेंगे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Road in runada
पिथौरागढ कलक्ट्रेट में सड़क निर्माण की मांग को लेकर न्वाली के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। छड़नदेव न्वाली से रुनड़ा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण नहीं होने से गांव के लिए सड़क नहीं बन पा रही है। यदि शीघ्र वन भूमि का मामला निस्तारित नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुनड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2012 में स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक सड़क नहीं बन पाई है। पीडीब्लूडी की ओर से आपत्तियों का अब तक निस्तारण नहीं कराया गया है। वन भूमि हस्तांतरण के कारण सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका है। प्रदर्शन करने वालों में जीवन सिंह, चंद्र सिंह, जगत सिंह, मनमोहन सिंह, कविंद्र, गोपाल सिंह, देव सिंह, डंबर सिंह, सुरेश सिंह, लक्ष्मी देवी, मोहन भट्ट, भूपाल भट्ट आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed