फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Republic Day, Pithoragarh news, Uttarakhand news

गणतंत्र दिवस पर विविध रंगों की छटा बिखरी

Wed, 27 Jan 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Wed, 27 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Republic Day, Pithoragarh news, Uttarakhand news
सीमांत जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पिथौरागढ़ स्टेडियम से प्रभातफेरी निकाली गई। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 9.30 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों में ध्वजारोहण किया गया। डीएम एचसी सेमवाल ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। डीएम ने खेतोला चौबाटी डीडीहाट निवासी प्रगतिशील किसान हरगोविंद भट्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष विधायक नारायण राम आर्य ने मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी, पीआरडी के जवान शामिल थे। कुमाऊं रेजीमेंट के बैंड ने लोगों का मन मोहा। सरकारी विभागों ने विकास से संबंधित झांकियां निकाली। स्वाधीनता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन परेड में डीएम एचसी सेमवाल, 119 इंडीपेंडेंट ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर राकेश मनोचा, पुलिस अधीक्षक रोशनलाल शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा, सीडीओ विनोद गोस्वामी, पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु साह, एसडीएम अनुराग आर्य मौजूद थे। आनंद मार्ग स्कूल ऐंचोली में सभासद भुवन जोशी ने ध्वज फहराया। विद्यार्थियों ने प्रबंधक आचार्य रागामृतानंद अवधूकत के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली। राजकीय इंटर कॉलेज कुंडार, इंटर कॉलेज बीसाबजेड़,  एशियन एकेडमी की शाखाओं में बेटी बचाओ अभियान को बढ़ावा देेने के लिए वरिष्ठ छात्रा ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने कहा कि आज के समय में लड़कियां किसी से कम नहीं हैं।
अस्कोट। चिल्ड्रन पैराडाइज, जीआईसी, केवीएस पाल मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। थाना, वन, बीआरओ, स्टेट बैंक समेत तमाम संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

नाचनी। सरस्वती शिशु मंदिर नाचनी के प्रधानाचार्य वंशीधर जोशी के नेतृत्व में प्रभातफेरी, थाना नाचनी, जीआईसी नाचनी, डोर, होकरा, बिर्थी, सकोट, खतेड़ा, हुपली में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल। जीजीआईसी, जीआईसी थल, जीआईसी पांखू, विद्या मंदिर, शिशुमंदिर, सूर्य मांटेसरी, ममल्लिकार्जुन विद्यापीठ प्रभातफेरी निकाली, थाना थल, आशा कार्यकर्ता ने ध्वजारोहण किया। प्रेमनगर इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जीआईसी पांखू में एनसीसी कैडेटों को प्रमाण पत्र दिए गए।
मुनस्यारी। मुनस्यारी तहसील में एसडीएम वैभव गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
डीडीहाट। डीडीहाट में तहसीलदार पीसी पंत ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार ने स्वाधीनता सेनानी देब सिंह डसीला को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed