{"_id":"57bb3a084f1c1bc315d4f717","slug":"remember-the-immortal-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्यचक्र विजेता देवेंद्र चंद को किया याद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्यचक्र विजेता देवेंद्र चंद को किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
याद आए अमर शहीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वर्ष 1994 में सोमालिया गई शांतिसेना में शामिल महार रेजीमेंट के सिपाही देवेंद्र चंद को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। देवेंद्र यूएनओ की शांतिसेना के साथ सोमालिया में तैनात थे। उग्रवादियों ने सेना के कैंप पर हमला कर दिया था। अपने साथी को बचाने में देवेंद्र चंद शहीद हो गए। आठगांवशिलिंग क्षेत्र निवासी इस वीर सैनिक की प्रतिमा जिला मुख्यालय में विकास भवन के पास लगाई गई। उनको मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया।
विज्ञापन
सोमवार को हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 5 महार रेजीमेंट (बॉर्डर्स) के हवलदार यशवंत सिंह, सिपाही भूपेंद्र कन्याल भी आए। सीडीओ आशीष चौहान, एसपी रोशन लाल शर्मा, सीओ हिमांशु साह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी एनएस चुफाल, कोतवाल ध्यान सिंह, रिटायर्ड सूबेदार इंद्र सिंह, शहीद के भाई विक्रम चंद ने प्रतिमा पर पुष्पचक्र चढ़ाए। लोगों ने कहा कि देश के लिए इस क्षेत्र के कई लोगों ने शहादत दी है। नई पीढ़ी को इन वीर सैनिकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन