फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rani's wife murdered for Rs 1200

चंद रुपये के लालच में रिश्ते की नानी को मौत के घाट उतारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rani's wife murdered for Rs 1200
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट के सुन्यूणा गांव में एक युवक ने 1200 रुपयों के लिए रिश्ते की नानी की गला दबाकर हत्या कर दी। वृद्धा का शव स्यूलधूरा के जंगल में बरामद हुआ।
विज्ञापन

महिला के बड़े बेटे पूरन राम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट की अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पिथौरागढ़ के न्यायिक बंदीगृह भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी से महिला से लूटे गए 1200 रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
स्थानीय लोगों ने शुक्रवार शाम को गंगोलीहाट से 15 किमी दूर सुन्यूणा गांव के लमकटिया जंगल में स्यूलधूरा के पास बुजुर्ग महिला का शव देखा। उन्होंने गंगोलीहाट थाने में इसकी सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष केसी आर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में ले लिया। महिला की शिनाख्त गेरुवा निवासी राधिका देवी (65) पत्नी स्व. देव राम के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि महिला तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा पूरन राम और मंझला गणेश राम और सबसे छोटा गोविंद राम। तीनों बेटे अपने गांव गेरुवा में ही रहते हैं जबकि वृद्धा इन दिनों छोटे बेटे गोविंद राम के ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन

आरोपी ने ऐसे दिया वारदात कोे अंजाम
पुलिस ने शनिवार को ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शक के आधार पर सुन्यूणा निवासी विजय कुमार (23) उर्फ बिट्टू पुत्र राजेंद्र प्रसाद से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि राधिका देवी उसकी रिश्ते की नानी है। बृहस्पतिवार को राधिका उसे स्यूलधारा के पास मिली। दोनों ने एक साथ धारे में पानी पिया। उसने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसे रुपयों की जरूरत थी। राधिका के पास रुपये देखे तो उसे लालच आ गया। उसने महिला को धक्का देकर ढलान में लुढ़का दिया और फिर गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद उसने महिला के पास से 1200 रुपये निकाले और शव को स्यूलधार के जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed