{"_id":"6aa43ef9d2e3745a6e0cdcc2","slug":"consumers-inconvenienced-due-to-bank-strike-business-worth-crores-affected-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144239-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बैंकों की हड़ताल के कारण परेशान रहे उपभोक्ता, प्रभावित रहा करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बैंकों की हड़ताल के कारण परेशान रहे उपभोक्ता, प्रभावित रहा करोड़ों का कारोबार
Fri, 11 Sep 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिलेभर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के आह्वान पर नगर के बैंकों ने एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान दिनभर उपभोक्ताओं को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक बंद होने से नगर का करोड़ों का कारोबार ठप रहा। दूर-दूर से आए हुए लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
शुक्रवार को नगर के सभी सरकारी बैंक हड़ताल के चलते बंद रहे। इस दौरान बैंक से संबंधी सभी कार्य ठप रहे। बैंक कर्मी सप्ताह में पांच दिन कार्य करने और परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेटिव (पीएलआई) में पारदर्शिता, समानता सहित अन्य मांग कर रहे हैं। इधर, हड़ताल के चलते पूरे जिलेभर में बैंकों से नकद लेनदेन, चेक भुगतान सहित अन्य कार्य प्रभावित रहे। हालांकि ऑनलाइन सेवाओं के चलते लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुनवाई नहीं होती है तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। समाधान नहीं हुआ तो 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।