{"_id":"6aa43f1db679fb0b540af456","slug":"connectivity-on-the-adi-kailash-pilgrimage-route-cut-off-due-to-a-barrage-of-boulders-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146632-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बोल्डरों की बारिश से कटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर बोल्डरों की बारिश से कटा संपर्क
Fri, 11 Sep 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश और चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-गुंजी रोड भूस्खलन और बोल्डरों की बरसात से शुक्रवार को घंटों बंद रही। वहीं घारचूला-तवाघाट के बीच भूस्खलन से दारमा और चौंदास घाटी के लिए करीब चार घंटे यातायात ठप रहा।
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर तवाघाट और गुंजी के बीच गस्कू डेंजर जोन में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अचानक पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात होने लगी। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहे थे जबकि मौके पर कार्य कर रही जेसीबी को चालक ने सतर्कता दिखाते हुए हटा लिया। अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती थी। इस दौरान करीब दो घंटे यातायात थमा रहा और दोनों तरफ यात्री परेशान रहे। थाना पांगला के हेड कांस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल ने बताया कि गस्कू में काफी देर तक बोल्डरों की बरसात होती रही। एक बार बोल्डर गिरने बंद हुए तो मलबा हटा लिया गया, लेकिन जैसे ही सड़क खुली फिर से बोल्डर गिरने लगे और सड़क बंद हो गई। बोल्डर गिरना बंद होने के बाद बीआरओ की टीम ने करीब दो बजे यातायात बहाल करवाया।
वहीं दारमा और चौंदास घाटियों को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट रोड कुलागाड़ और ऐलागाड़ में तड़के करीब साढ़े चार बजे भूस्खलन से बंद हो गई। बीआरओ की टीम ने सुबह साढ़े आठ बजे दोनों जगह मलबा हटाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों घाटियों को जाने और आने वाले वाहन और यात्री फंसे रहे। व्यास घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट-गुंजी रोड पर मलघाट में भी सुबह भूस्खलन हुआ। करीब 10 बजे मलघाट में सड़क सुचारु हो पाई। इससे व्यास घाटी के ग्रामीणों और सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि सड़कों को जल्द खोलने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। जल्द सभी सड़कों पर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।
तालेश्वर में बरसाती गधेरे से एक माह से यातायात प्रभावित
पिथौरागढ़/झूलाघाट। जिले में 11 ग्रामीण मोटर मार्ग भूस्खलन से शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहे जबकि डीडीहाट क्षेत्र में शहीद पुष्कर सिंह मोटर मार्ग पर पांच घंटे यातायात थमा रहा। बंद ग्रामीण मोटर मार्गों में से अधिकांश में पिछले कई दिनों से यातायात ठप है, जिससे हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं झूलाघाट-जौलजीबी मोटर मार्ग में तालेश्वर के पास पिछले एक माह से बरसाती गधेरा उफान पर है जिससे यातायात लगातार प्रभावित है। यहां तालेश्वर मंदिर के ऊपर से आने वाला कट्यानी गधेरे के उफान में वाहनों के बहने का खतरा बना हुआ है। इस कारण झूलाघाट से जौलजीबी जाने और आने वाले यात्री तालेश्वर से पहले उतर जाते हैं। इसके बाद लोगों को पैदल मार्ग से तालेश्वर मंदिर होते हुए दूसरी तरफ आना-जाना करना पड़ रहा है। इस समस्या से झूलाघाट-जौलजीबी सड़क पर चलने वाले टैक्सी मालिक और ड्राइवरों की रोजी रोटी पर संकट पैदा हो गया है। तालेश्वर से आगे पड़ने वाले प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूलों और इंटर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जौलजीबी-झूलाघाट सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं।