{"_id":"682e07c00ca952ee7401d20a","slug":"provide-benefits-of-welfare-schemes-to-the-last-person-karnawal-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-128097-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: कर्णवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: कर्णवाल
Wed, 21 May 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण सम
पिथौरागढ़ । समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए बैठक की गई।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में उपाध्यक्ष ने सभी विभागों के अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य के 95 ब्लॉकों, सभी नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम से 200 शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने शिक्षा विभाग को कक्षा एक से 12 तक के अनुसूचित जाति-जनजाति के सभी पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए सूची दो दिनों के भीतर उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि जनपद में 71 हजार परिवारों के औसतन करीब 2.94 लाख लोगों को मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष कर्णवाल ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिला, ब्लॉक स्तर पर कमेटी के गठन एवं मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बाल विकास विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में वर्तमान में कुल 13 कुपोषित एवं 9 अति कुपोषित बच्चे हैं। बैठक में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी, सीएमओ एसएस नबियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।