{"_id":"6aa2ea7f4fa5a1909405e753","slug":"potholes-on-the-adi-kailash-route-are-causing-distress-to-travelers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146585-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग पर गड्ढे, यात्रियों को दे रहे दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग पर गड्ढे, यात्रियों को दे रहे दर्द
Thu, 10 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले बलुवाकोट कस्बे में सड़क पर बने गड्ढे यात्रियों को दर्द दे रहे हैं। तवाघाट-टनकपुर नेशनल हाईवे पर बलुवाकोट बाजार के लगभग एक किलोमीटर हिस्से में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढे में सड़क है। इससे व्यापारी और क्षेत्रवासी परेशान हैं।
धारचूला क्षेत्र के बड़े कस्बाई बाजारों में से एक बलुवाकोट के बिन्यागांव से तवाघाट तक करीब 35 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है लेकिन सड़क खस्ताहाल होने से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थी भी तकलीफ में हैं। गड्ढों में पानी जमा रहने से लोग दुकानों पर रुकने से कतराते हैं। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की इस समस्या को हल करने में फिलहाल रुचि नहीं दिखाई दे रही है।
-- -- -लोग बोले-- -- --
बलुवाकोट बाजार में एनएच पर बने गड्ढों से यात्रियों के साथ ही व्यापारी और क्षेत्र के लोग परेशान हैं। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। -सुरेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष, बलुवाकोट
विज्ञापन
-- -
बरसात में इन गड्ढों में जमा पानी के बीच स्कूली बच्चों और अन्य नागरिकों की पैदल आवाजाही भी कठिन हो जाती है। जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द समस्या दूर करनी चाहिए। -राजू धामी, बलुवाकोट
-- --
मानसून सीजन में इस समस्या ने लोगों को काफी दिक्कतें दी हैं। संबंधित कंपनी या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। -बसंत बल्लभ, बलुवाकोट
-- --
आदि कैलाश यात्रा कुछ समय में शुरू हो जाएगी। बाहर से आने वाले लोगों के साथ ही रोज आवाजाही करने वाले लोग सड़क की दुर्दशा से काफी परेशान हैं। -अब्दुल जहूर, सचिव, व्यापार मंडल, बलुवाकोट