{"_id":"58bd99a94f1c1b3d4bdc4179","slug":"polythene-bags-then-picked-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने फिर पकड़ी पॉलिथीन की थैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने फिर पकड़ी पॉलिथीन की थैलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका का पॉलिथीन और थर्माकोल के खिलाफ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। जिला मुख्यालय में सिमलगैर, पुराना बाजार, बस स्टेशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान चार व्यापारियों से पांच किलो पॉलिथीन की थैलियां मिली। चारों व्यापारियों से 8500 रुपए अर्थदंड वसूला गया।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि पॉलिथीन और थर्माकोल को पकड़ने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। यदि एक बार पकड़े गए व्यापारियों के पास दोबारा पालिथीन या थर्माकोल मिला तो अर्थदंड की राशि दोगुना कर दी जाएगी।
प्रशासन के चेकिंग अभियान की डर से अब तक चोरी छिपे पालिथीन की थैलियों का प्रयोग कर रहे व्यापारियों ने इसे कतई बंद कर दिया है। आज के चेकिंग अभियान में महेश पाठक, सुनील मलिक, कृपाल समेत अन्य कर्मचारी थे।