{"_id":"57aa0d004f1c1b9976ee5041","slug":"performance-at-the-district-headquarters-of-village-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रहरियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रहरियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रहरियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़ 2004 से मात्र 600 रुपये मासिक मानदेय में काम कर रहे ग्राम प्रहरियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया और श्रम कानून के हिसाब से कम से कम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय भुगतान की मांग उठाई। जिले में 604 ग्राम प्रहरी तैनात हैं।
उनको गांवों में होने वाले अपराधों की जानकारी देने के साथ साथ समय समय पर परीक्षा ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी, वीआईपी ड्यूटी में भी लगाया जाता है। इस बार ग्राम प्रहरियों ने एलान कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव ड्यूटी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रहरी यूनियन के जिलाध्यक्ष पीआर बारुणी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ मुख्यालय पहुंचे ग्राम प्रहरियों ने कहा कि ग्राम प्रहरियों बीमा योजना, व्याधि निधि और भविष्यनिधि के दायरे में लिया जाए। राजस्व और थाना क्षेत्रों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी पदों में उनका समायोजन किया जाए, ग्राम प्रहरियों को बहुउद्देशीय कर्मचारी घोषित कर उनका कार्य विभाजन किया जाए, वर्दी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से इन मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भी भेजा गया। प्रदर्शन में नंदन सिंह, दलीप सिंह, प्रेम सिंह, बसंत राम, माधव सिंह, हरीश प्रसाद, प्रकाश भट्ट, सुंदर सिंह समेत सैकड़ों ग्राम प्रहरी शामिल हुए।