{"_id":"64ee1f1155c061c9a4081664","slug":"people-were-treated-after-reaching-namik-village-by-helicopter-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3851-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हेलिकाॅप्टर से नामिक गांव पहुंचकर किया लोगों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हेलिकाॅप्टर से नामिक गांव पहुंचकर किया लोगों का इलाज
Tue, 29 Aug 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के नामिक गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों का उपचार करते चिकित्सक। स्रोत:
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के दूरस्थ गांव नामिक जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी की टीम ने चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 201 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा दी गई।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. कृष्णा फर्स्वाण के नेतृत्व में हेलिकाॅप्टर से पिथौरागढ़ के अंतिम गांव नामिक पहुंची। यहां टीम ने 201 लोगों का इलाज किया। इस दौरान 10 गर्भवतियों का टीकाकरण और प्राथमिक विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें गंभीर मरीज बाला सिंह (75) का भी इलाज किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय लाने की बात कही लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने अस्पताल ले जाने से मना कर दिया।
नामिक के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए विधायक हरीश धामी और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। विधायक और विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। वहां डॉ. कृष्ण फर्स्वाण, विरेंद्र सयाना, फार्मासिस्ट हेमलता देवी, एएनएम महेंद्र राम आदि थे।