फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Satyal village and market demonstrated

सत्याल गांव और बाजार के लोगों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
People of Satyal village and market demonstrated
थल बाजार में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। पानी की समस्या से जूझ रहे सत्याल गांव और बाजार क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विभाग उनकी समस्या की अनदेखी कर रहा है। छह दिन से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सत्याल गांव और बाजार क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को बाजार में एकत्र होकर जल संस्थान के खिलाफ नारे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर सत्याल ने कहा कि छह दिन पहले रात में हुई बारिश से नैनादेवी के गधेरे के जलस्रोत में पेड़ टूटकर गिरने एवं चैंबर के पास मलबा भरने से सत्यालगांव और बाजार की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे सत्याल गांव सहित थल बाजार के करीब 400 उपभोक्ताओं के सामने पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

लोगों को कपड़े धोने, नहाने और खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। गृहणी सरोज गुप्ता ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में गोविंद सत्याल, गोकुल सिंह धर्मशक्तू, मोनू सत्याल, प्रहलाद सत्याल, गोविंद मेहता, दीवान सिंह सामंत, मंजू सत्याल, बबीता सत्याल, कुंती देवी, सरोज गुप्ता, नंदी देवी, हीरा लाल, श्यामू राम, अब्दुल मुजीद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed