फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people face the problems.

Pithoragarh News: सात महीने बाद खुली नगर निगम की तीसरी आंख

Fri, 30 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
पिथौरागढ़। आखिरकार सात महीने बाद नगर निगम की तीसरी आंख खुली है। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए नगर में लगे सात सीसीटीवी सिम रिचार्ज होने से चालू हुए हैं। नगर निगम ने 50 हजार रुपये से सिम रिचार्ज कर सीसीटीवी का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन

घरों से निकलने वाले कूड़े को कूड़ेदान में न डालकर सड़कों पर फेंकने वालों पर नजर रखने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए नगर निगम ने बीते वर्ष अगस्त महीने में नगर के प्रमुख स्थलों पर 10 सीसीटीवी स्थापित किए थे। जिला सहकारी बैंक, देवसिंह मैदान के पास बहुमंजिला पार्किंग, गांधी चौक, कृष्णापुरी, विकास भवन, जाखनी सहित अन्य स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी सिम कार्ड के जरिए संचालित हुए। सिम रिचार्ज नहीं होने से सिर्फ दो महीने बाद ही लाखों रुपये से खरीदे गए सभी सीसीटीवी शोपीस बन गए और नगर निगम की तीसरी आंख बंद हो गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी काम नहीं करने से इन स्थानों पर आए दिन कूड़े का ढेर जमा होने से लोग परेशान थे। अपराधी भी बेखौफ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आखिरकार नगर निगम ने सिम रिचार्ज कर इन सीसीटीवी को संचालित करने की हिम्मत दिखाई है। 50 हजार रुपये से सिम रिचार्ज कर सात सीसीटीवी का संचालन फिर से शुरू हुआ है। नगर निगम के मुताबिक सीसीटीवी का संचालन शुरू होने से सफाई व्यवस्था मजबूत होगी तो आपराधिक घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सीसीटीवी अब भी शोपीस
पिथौरागढ़। नगर निगम ने सात सीसीटीवी ठीक किए हैं लेकिन तीन अब भी शोपीस बने हैं। सिम में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से सीसीटीवी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में नगर निगम को तकनीशियनों का इंतजार है। निगम के मुताबिक संबंधित कंपनी के तकनीशियनों को बुलाया है। इसके बाद ही इनके काम करने की उम्मीद है।

नगर में लगे सीसीटीवी सिम रिचार्ज नहीं होने से काम नहीं कर रहे थे अब इन्हें ठीक किया है। नगर निगम नगर में सफाई व्यवस्था की मजबूती के साथ ही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है।
राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed