फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People angry over the death of two animals in Kazi House

काजी हाउस में दो पशुओं की मौत से लोग नाराज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
People angry over the death of two animals in Kazi House
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते। - फोटो : AMAR UJALA
धारचूला (पिथौरागढ़) नगर पालिका के काजी हाउस में एक सप्ताह में दो पशुओं की मौत से लोग नाराज हैं। शुक्रवार को गौ सेवक सभासद लीला कुंवर और कांग्रेस नेता लक्ष्मी गुंज्याल ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौपकर लापरवाही करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। गो सेवक सभासद लीला कुंवर ने कहा कि पालिका के द्वारा बनाया गया काजी हाउस अधूरी तैयारियों के साथ शुरू किया गया जिसमें पशुओं को कम जगह में अव्यवस्थित तौर पर रख दिया गया है। लापरवाही के चलते अभी तक 2 पशुओं की मृत्यु हो चुकी है। बार बार कहने पर भी पालिका के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शनिवार से अपने आवास पर ही आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। कांग्रेसी नेता लक्ष्मी गुंज्याल ने कहा कि पशुओं को हो रही समस्याओं के संबंध में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कल काजी हाउस में पहुंचकर देखा एक पशु की और मृत्यु हो चुकी थी। मौके से ही ईओ नगर पालिका को फोन करने पर भी वह नहीं पहुंचे, जिससे पता चलता है कि नगर पालिका पशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने अधूरी तैयारियों के साथ ही काजी हाउस का उद्घाटन करने की जल्दबाजी की जबकि अव्यवस्थाओं के कारण पशु मर रहे हैं। शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधारे जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि काजी हाउस में दो जानवरों की मृत्यु की सूचना मिली है। इस मामले में इओ को उचित कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed