फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Orthopedic specialist posted at Ganai Gangoli CHC

Pithoragarh News: गणाई गंगोली सीएचसी में हुई हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Sat, 29 Nov 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Orthopedic specialist posted at Ganai Gangoli CHC
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई में मरीज की जांच करते हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय डालाकोटी। संव
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने से क्षेत्र में खुशी है। अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए पूर्व में लोगों ने आंदोलन भी किया था।
विज्ञापन

अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय डालाकोटी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह पूर्व में अस्पताल में ही तैनात थे। पीजी करने के बाद वह फिर से यहां आ गए हैं। क्षेत्र के लोगों के आंदोलन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यहां संविदा पर एक चिकित्सक की तैनाती की थी। अब अस्पताल में दो चिकित्सक हो गए हैं। विशेषज्ञ की तैनाती पर विधायक फकीर राम टम्टा, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, स्वास्थ्य मंत्री और सीएमओ का आभार जताया है। प्रधान कमल उपाध्याय, मनोज कुमार, सुरेंद्र बोरा, मीनाक्षी बोरा, नीरज सूंठा आदि का कहना है कि विशेषज्ञ की तैनाती होने से क्षेत्र के मरीजों को लाभ होगा। मरीजों को दूरस्थ क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed