{"_id":"64b57d23b91cee2ec304756a","slug":"opened-closed-drains-now-campaign-to-remove-encroachment-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-1993-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंद नालियां खोलीं, अब अतिक्रमण हटाने को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंद नालियां खोलीं, अब अतिक्रमण हटाने को चलेगा अभियान
Mon, 17 Jul 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बंद नालियों और कलवर्ट को खोलती प्रशासन की टीम। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में लंबे समय से बंद पड़ी नालियों और कलवर्ट को प्रशासन ने खोल दिया है। जल्द प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाएगा।
सोमवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एनएच ने गणेश चौक, जवाहर चौक में मलबे से बंद नाली और कलवर्ट खोले। एसडीएम ने कहा कि बारिश के मौसम में जल भराव और सुरक्षा के लिए नगर की नालियों और कलवर्ट के आसपास किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। उन्होंने एनएच में बना बैंड से देवीनगर तक झाड़ियों को साफ करने के निर्देश दिए। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, गोविंद भंडारी, देवेंद्र शाह, अंशुल डांगी, सुमित पांडेय, हिमांशु उपाध्यक्ष, जीवन धानिक और पूरन राम मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- --
--
बंद नाली और कलवर्ट न खोलने से भड़के गल्लागांव के लोग
लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट मोटर मार्ग में गल्लागांव में सड़क किनारे बनी नालियों और कलवर्ट बंद होने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बंद नालियों को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जल्द समस्या का समाधान न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले वर्ष आई दैवी आपदा के दौरान गांव के 57 मकान खतरे की जद में आ गए थे। इसमें से आठ परिवारों अन्यत्र विस्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आपदा आने का मुख्य कारण कलवर्ट बंद होने और नालियों का बंद होना था जिससे पानी का निकास न होने के कारण लोगों के आवासीय भवनों पर भूस्खलन हो गया था।
ग्रामीणों का कहना था कि कई बार लोनिवि से पक्की नाली बनाने, बंद नालियों और कलवर्ट को खोलने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल सिंह बोहरा, विक्रम सिंह, दलीप सिंह, प्रकाश सिंह, डॉ. कुंदन सिंह, बजीर सिंह, दिवान सिंह, हयात सिंह, नीरज, जितेंद्र सिंह, हरीश राम, महेश राम आदि मौजूद रहे।