{"_id":"e94f298054439e5dc6a8307660793a8f","slug":"one-man-was-nabbed-with-120-liter-oil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 लीटर तेल के साथ दबोचा गया एक शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 लीटर तेल के साथ दबोचा गया एक शख्स
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और एसएसबी की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम महाकाली के अवैध रास्ते से नेपाल को तस्करी के जरिए ले जाए जा रहे 80 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नेपाल में डीजल और पेट्रोल की किल्लत के बाद भारतीय क्षेत्र से तस्करी के खतरों के मद्देनजर पुलिस और एसएसबी ने महाकाली के किनारे इन दिनों रात के समय गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने बताया कि शाम को करीब 7 बजे एक व्यक्ति बोरों में डीजल और पेट्रोल के गेलन को भरकर नदी के रास्ते नेपाल के दारचूला जिला मुख्यालय जाने की फिराक में था। तब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस व्यक्ति को नदी पार करने से पहले ही दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम वीरेंद्र लोहार बताया है। यह शख्स धारचूला नगर का रहने वाला है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि अवैध रास्तों से नेपाल को ईंधन की तस्करी की सूचना मिलने के बाद गश्त तेज की गई है। बताया कि अन्य ठिकानों पर भी इसी तरह दबिश दी जाएगी। पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि नेपाल में डीजल और पेट्रोल की अच्छी कीमत मिल रही है। इसी कारण वह इसे नेपाल ले जा रहा था।
विज्ञापन