फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nine boxers from the district will showcase their prowess in the Youth Boxing Championship

Pithoragarh News: जिले के नौ मुक्केबाज यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Nine boxers from the district will showcase their prowess in the Youth Boxing Championship
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के नौ मुक्केबाज हरिद्वार में दो से पांच अप्रैल तक आयोजित यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने पंचों का दम दिखाएंगे। ट्रायल के आधार पर इन मुक्केबाजों का चयन किया गया है जो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

हरिद्वार में आयोजित यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुक्केबाजों का ट्रायल हुआ। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश जंग थापा ने बताया कि बालक वर्ग में सक्षम चंद, वरुण साही, विक्रम सिंह, सुजल सेलाल, निखिल खड़ायत जबकि बालिका वर्ग में दीपिका कनवाल, चांदनी, बबीता फर्स्वाण और गोदावरी राठौर टीम में जगह पक्की करने में सफल रहीं। चयन समिति में चंचल सिंह भंडारी, अर्जुन कसनियाल, कमल किशोर पांडे, मान सिंह खोलिया, प्रेम टम्टा, सुनीता मेहता, महिमा विश्वकर्मा, मंगला शामिल रहे। महिमा विश्वकर्मा और संजय साही टीम के कोच रहेंगे। इस मौके पर संघ के महासचिव कुंडल सिंह मोसाल, चंद्रशेखर महर, संजय सरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed