{"_id":"6123d9008ebc3e79d7617ac7","slug":"new-road-for-shiling-village-pithoragarh-news-hld4354876195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलिंग के ग्रामीण चार साल से कर रहे हैं सड़क का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलिंग के ग्रामीण चार साल से कर रहे हैं सड़क का इंतजार
विज्ञापन
देहरादून में सीएम से मिलते शिलिंग गांव का शिष्ट मंडल। (संवाद)
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के शिलिंग गांव तक चार साल बाद सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण के लिए अगले माह टेंडर प्रक्रिया की कार्यवाही होगी।
एक सप्ताह पूर्व शिष्टमंडल ने देहरादून में सीएम से मुलाकात कर शिलिंग सड़क का मामला रखा था। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016 में सड़क स्वीकृत हुई थी। वर्ष 2017 में जॉब पिलर लगने का कार्य किया गया। इसके बाद सड़क निर्माण का मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
प्रधान तुलसी देवी ने बताया कि सड़क नहीं होने के चलते ग्रामीणों को बीमारों, चोटिल लोगों को डोली के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है। सीएम ने जल्द सड़क निर्माण की कार्यवाही का आश्वासन दिया था। सीएम के निर्देश के बाद सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण में 20 लाख की राशि अवमुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन
सड़क न होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सीएम के आश्वासन और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
- बच्ची सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता।
सीएम ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा आश्वासन दिया है। सीएम से मुलाकात के बाद सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र सड़क निर्माण की उम्मीद है।
- खगेंद्र सिंह महर