फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepali youth caught with the base card

आधार कार्ड के साथ नेपाली युवक पकड़ा

Thu, 24 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 24 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की हल्दू चौकी के जवानों ने एक नेपाली युवक को भारतीय आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ पकड़ा है। युवक के पास नेपाल की नागरिकता का प्रमाणपत्र भी मिला।

विज्ञापन


पकड़ा गया युवक प्रकाश चंद बैतड़ी के आमचूर गांव का रहने वाला है और पंजाब के लुधियाना शहर के मॉडल टाउन में काम करता है। उसने फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड बना लिया था।
विज्ञापन


एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक सिंह ज्याला ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को पुलिस के हवाले किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जानकारी पंजाब पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि युवक को पंजाब पुलिस को सौंपा जाएगा। इधर, जानकारी मिली है कि भारतीय शहरों में काम करने वाले नेपाली लोग फर्जी प्रमाणों के सहारे आधार कार्ड, वोटर आईडी तक बना ले रहे हैं। पिछले दिनों धारचूला में भी इसी तरह का एक मामला पकड़ में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed