{"_id":"154fa608e5a8392ee94acb87fed540c6","slug":"nepal-on-high-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी की 55वीं वाहिनी ने नेपाल सीमा पर 85 किलोमीटर के दायरे में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसएसबी महानिदेशालय ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी के सभी 18 बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में तैनात जवानों को रात-दिन गश्त के लिए कहा गया है। खासकर जौलजीबी, बलुवाकोट और झूलाघाट पुल से आवाजाही करने वालों में विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
एसएसबी 55वीं वाहिनी के उपसेनानी जितेंद्र जोशी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर नेपाल सीमा में विशेष चौकसी बरतने और हाईअलर्ट के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा पर तैनात सभी जवानों को सचेत कर दिया गया है। अवैध रास्तों से सीमा पर आने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि वैसे तो सीमा पर रुटीन चेकिंग जारी रहती है, लेकिन अब हाईअलर्ट के चलते इसमें ज्यादा सख्ती कर दी गई है।
विज्ञापन
एसएसबी के जवान महाकाली के किनारे लगातार गश्त कर रहे हैं। झूलाघाट में तालेश्वर से लेकर कानड़ी तक, जौलजीबी से लेकर ड्योड़ा तक, बलुवाकोट से लेकर गोघाटीबगड़ तक रातदिन गश्त की जा रही है। इधर, एसपी रोशन लाल शर्मा ने नेपाल सीमा पर स्थित सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह एसएसबी के साथ तालमेल तक गश्त करें।
विज्ञापन