{"_id":"5eea00918ebc3e42fd1f5f14","slug":"nepal-army-chief-inspects-chhangroo-post-from-haley180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर नेपाल ने भी बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, छांगरू पोस्ट के निरीक्षण को पहुंचे नेपाल के सेनाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर नेपाल ने भी बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, छांगरू पोस्ट के निरीक्षण को पहुंचे नेपाल के सेनाध्यक्ष
विज्ञापन
नेपाल के दार्चुला पहुंचा नेपाल से के हेलीकाप्टर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल ने भी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
बुधवार को नेपाल सेनाध्यक्ष और नेपाल सशस्त्र प्रहरी के आईजी ने कालापानी के समीप हाल ही स्थापित छांगरू बार्डर आउटपोस्ट का निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह नेपाल सेनाध्यक्ष पूरण चंद्र थापा और नेपाल सशस्त्र प्रहरी (एपीएफ) के आईजी शैलेन्द्र खनाल नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर से दार्चुला पहुंचे। सेना के हेलीकॉप्टर ने कुछ देर बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए उड़ान भरी। नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने नेपाल के छांगरू स्थित नेपाल सशस्त्र प्रहरी की पोस्ट का निरीक्षण किया। नेपाल के दोनों शीर्षस्थ अधिकारी अपराह्न तीन बजकर पांच मिनट पर हेलीकॉप्टर से वापस लौट गए।
भारत द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा रूट पर लिपुलेख तक सड़क बनाने के बाद से बौखलाए नेपाल ने भारतीय क्षेत्र लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में शामिल तो किया ही है साथ ही सीमा पर सैन्य गतिविधियां तेजी से बढ़ा दी हैं। नेपाल सीमा पर बार्डर आउटपोस्ट भी स्थापित कर रहा है।
नेपाल ने भारतीय सीमा के निकट स्थित छांगरू में भी बार्डर आउट पोस्ट हाल ही में स्थापित की है। छांगरू बीओपी स्थापित होने के बाद नेपाल सेनाध्यक्ष का यह पहला निरीक्षण था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर सीमा पर नेपाल सेना की गतिविधियां बढ़ने के बाद भारतीय सैन्य एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। एसएसबी ने पूरी भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कड़ी कर दी है।