{"_id":"63ce55812cc387481e032270090d9699","slug":"naini-village-picking-bhagwati-sedan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी गांव में उठा भगवती का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी गांव में उठा भगवती का डोला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से सटे नैनीगांव में शुक्रवार को भगवती का डोला उठा। हर साल भैयादूज के दिन यह डोला उठता है। इस आयोजन में नैनी, सैनी, ओड़माथा, सुजाई, कुसौली, देवत, खूनी, कुम्डार गांवों के लोग हिस्सा लेते हैं। गांव में मेला जुटता है। अस्थायी दुकानें खुलती हैं। दोपहर बाद जैसे ही कालसिन मंदिर से देवी भगवती का डोला उठा तो लोग जयकारों के साथ डोले को नैनावती मंदिर तक ले आए। वहां पर देव डांगरों का अवतार हुआ। देव डांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी तारा दत्त भट्ट ने बताया कि देवी भगवती की यहां अपार मान्यता है। वह लोगों के दुखों का निवारण करती है और क्षेत्र में किसी प्रकार की आपदा नहीं आने देती। उन्होंने कहा कि अतीतकाल से दिवाली के समापन के दिन यह आयोजन हो रहा है। गांव के लोग डोला यात्रा में पूरी श्रद्धा के साथ हिस्सा लेते हैं और इसकी लंबे समय से तैयारी भी कर लेते हैं। नैनी गांव नैनीसैनी हवाईपट्टी से सटा हुआ है। गांव में नैनावती देवी का पुराना मंदिर है। गांव के लोकदेवता कालसिन मंदिर से उठने वाले डोले को करीब एक किलोमीटर दूर तक लाया जाता है। मेले में मिठाई, सौंदर्य प्रसाधन की खूब बिक्री हुई। स्थानीय फल और सब्जियों को भी बेचने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन