फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Muwani-Jaurasi road will get approval, development will reach more than 12 villages.

Pithoragarh News: मुवानी-जौरासी सड़क को मिलेगी मंजूरी, 12 से अधिक गांवों तक पहुंचेगा विकास

Tue, 19 May 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Muwani-Jaurasi road will get approval, development will reach more than 12 villages.
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की राह आसान होने की उम्मीद जगी है। यह संभव होगा मुवानी-जौरासी सड़क के निर्माण से। इस सड़क को मंजूरी मिली है। सड़क बनने के बाद इन गांवों तक विकास पहुंचेगा। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने की राह भी आसान होगी।
विज्ञापन

सड़क सुविधा के साथ ही डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के लखतीगांव, चिटगालगांव, गैना, मेलकूड़ा, पतबीड़ा, धारमे, नया बस्ती, साना, भाटीगांव, कन्यूरी, तरखेत, कफल सहित 12 से अधिक गांव विकास से भी वंचित हैं। अब भी यहां के ग्रामीण गांवों से बाजार, अस्पताल सहित अन्य जगह पहुंचने के लिए पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। यहां तक कि बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना ही एकमात्र विकल्प है। अब इन गांवों की तस्वीर और ग्रामीणों की तकदीर बदलने की उम्मीद जगी है। जल्द ही इन गांवों को जोड़ने के लिए मुवानी-जौरासी 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा, इसकी स्वीकृति मिली है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण होने से उन्हें स्वास्थ्य और उनके बच्चों को शिक्षा सुविधा के लिए संघर्ष नहीं करना होगा।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने के लिए पांच से छह किलोमीटर पैदल चलते हैं विद्यार्थी
सड़क न होने से इन गांवों के बच्चे भी खासे परेशान हैं। स्कूल पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को पांच से छह किलोमीटर दूर मुवानी या जौरासी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। बच्चों की इस परेशानी को देखते हुए कई अभिभावकों को पलायन करना पड़ा है। यदि सड़क बनी तो क्षेत्र के विद्यार्थियों की परेशानी कम होने के साथ उन्हें पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे पलायन पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
दो सड़कें भी आपस में जुड़ेंगी
मुवानी-जौरासी सड़क का निर्माण होने के साथ ही गोबराड़ी तक पहुंची सड़क को लखतीगांव तक पहुंची सड़क से भी जोड़ा जाएगा। ऐसे में इन गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। अलाईमल मंदिर तक सड़क पहुंचने से यहां धार्मिक पर्यटन भी बढ़ेगा।

कोट
मुवानी-जौरासी सड़क को स्वीकृति मिली है। इस सड़क के बनने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों की परेशानी खत्म हो जाएगी। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। - बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed