फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mohit qualify CDS

मोहित ने सीडीएस क्वालीफाई किया

Sun, 05 Mar 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Mohit qualify CDS
सीडीएस में चयनित मोहित बिष्ट - फोटो : अमर उजाला

शहर के होनहार युवा मोहित बिष्ट ने अपने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पहले ही प्रयास में एनसीसी स्पेशल इंट्री के माध्यम से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) क्वालीफाई किया है। मोहित को ऑल इंडिया रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल हुआ है। मोहित के दादा ने देश के लिए तीन लड़ाइयां लड़ी हैं। मोहित आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में प्रशिक्षण लेंगे। उन्हें 31 मार्च को एकेडमी ज्वाइन करनी है।

विज्ञापन


शहर के कृष्णापुरी निवासी एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट, पालिका सभासद हेमा बिष्ट के सुपुत्र एनसीसी के जांबाज कैडेट मोहित वर्ष 2015 में 26 जनवरी की दिल्ली परेड में भाग ले चुके हैं। एनसीसी की ओर से देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रूस में सैन्य प्रशिक्षण ले चुके हैं। मोहित के दादा लक्ष्मण सिंह बिष्ट सेना के सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। मोहित के दादा ने देश की ओर से 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन


मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय दादा लक्ष्मण सिंह बिष्ट, माता-पिता, शिक्षक चाचा देवेंद्र सिंह बिष्ट, गुरुजनों प्रोफेसर पुष्कर सिंह बिष्ट, एनसीसी अफसर एनएस बनकोटी और 80 यूके बटालियन के कमान अधिकारी को दिया है। वहीं, सैन्य परंपरा को आगे बढ़ता देख बिष्ट परिवार में खुशी का आलम है। उनके घर बधाई देेने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed