{"_id":"64b448246c1d9d6a04043646","slug":"meating-for-clean-india-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1943-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नदियों में गंदगी प्रवाहित करने पर लगाएं रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नदियों में गंदगी प्रवाहित करने पर लगाएं रोक
Mon, 17 Jul 2023 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में गंगा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं डीएम। संवाद
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने जिला गंगा समिति की बैठक में अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जनपद के विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा और अन्य प्रकार की गंदगी प्रवाहित करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी से एसटीपी टैंक के बारे में जानकारी ली। ईओ ने बताया कि 20 कमरों से अधिक के पांच होटलों से चार होटल स्वामियों ने एसटीपी टैंक का निर्माण कर लिया है। एक होटल में भी जल्द ही एसटीपी टैंक का निर्माण हो जाएगा। डीएम ने आईटीबीपी से आए अधिकारी से भी एसटीपी टैंक निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
डीएम ने घाटों पर स्थापित शवदाह गृह की नियमित सफाई कराने, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाने, नदी, घाटों की सफाई कराने, थल रामगंगा नदी में नियमित सफाई अभियान चलाने के निर्देश ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए। डीएम ने पंडा फार्म में लगे कूड़ेदानों में कूड़े के ढेर लगे रहने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत कूड़ा उठाने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिए। बैठक में सीडीओ वरुण चौधरी, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, डीडीओ रमा गोस्वामी, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में सफाई पर दें विशेष ध्यान
पिथौरागढ़। डीएम ने ईओ राजदेव जायसी को नगर क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में खुले में मांस का विक्रय कर रहे विक्रेताओं की दुकानों को सीज करने के साथ ही चालान करने और स्लॉटर हाउस, दुकानों का निरीक्षण करने को भी कहा।
ग्राम पंचायत पपदेव में कूड़े के ढेर से लोग परेशान
पिथौरागढ़/बंगापानी। स्वच्छता के लिए जिला पंचायत ने ग्राम पंचायतों में कूड़ेदान तो लगा दिए हैं लेकिन कूड़ा उठाने कोई नहीं आ रहा है। ग्राम पंचायत पपदेव में कुछ समय पूर्व लगाए गए कूड़ेदान का भी कूड़ा नहीं उठ रहा है। लोग कूड़ेदान के आसपास ही कूड़ा फेंक रहे हैं।
बंगापानी मुख्य बाजार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो माह पूर्व कूड़ेदान लगाया गया था। दो माह में कूड़ेदान भर चुका है। कूड़ा साफ नहीं होने से कूड़े के ढेर से बाजार में दुर्गंध आने लगी है। अब लोग कूड़ेदान के आसपास खुले में कूड़ा फेंकने के लिए मजबूर हैं। लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यदि दो दिन में कूड़ा नहीं हटाया गया तो बंगापानी बाजार में रहना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।