फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Many houses in Pithoragarh district came under threat

पिथौरागढ़ जिले में कई मकान खतरे की जद में आए

Thu, 06 Jul 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी/बेड़ीनाग Updated Thu, 06 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Many houses in Pithoragarh district came under threat
नाचनी के बेड़ूमहर गांव में खतरे की जद में आया मकान - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से आवासीय भवनों, रास्तों को नुकसान पहुंचा है। जिला मुख्यालय के चंद्रभागा में शिव कालोनी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग ढह गया है। एक मकान में मलबा घुस गया है, जबकि कई मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। मुनस्यारी के समकोट में खतरे की जद में आए दो मकानों को प्रशासन ने खाली करा दिया है। समकोट में सस्ते-गल्ले की दुकान की दीवार ढहने से 14 क्विंटल राशन दब गया है, दुकान का सामान खराब हो गया है। कोट्यूड़ा गांव में एक मकान में दरार आने से प्रभावित परिवार ने अन्यत्र शरण ले रखी है। उधर, नाचनी के बेड़ूमहर में एक नवनिर्मित मकान का आंगन ध्वस्त हो गया है मकान में दरार आ गई है। इलाके में कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर जिला मुख्यालय के चंद्रभागा में शिव कालोनी को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया। अशोक भंडारी के मकान में मलबा घुस गया। रास्ते के ऊपर स्थित कई मकानों को खतरा हो गया है। पालिका सभासद भुवन जोशी ने रास्ता क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी को देते हुए मकानों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। नगर के बजेटी में मलबा गिरने से कई घरों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


मुनस्यारी के समकोट के ननकना तोक में मकानों के पास तक मलबा आने से हीरा सिंह पुत्र गंगा सिंह और भीम सिंह पुत्र भवान सिंह के परिवार को प्राथमिक स्कूल समकोट में शिफ्ट किया गया है। कुंवर सिंह रौतेला की सस्ते-गल्ले की दुकान की दीवार ढहने से दुकान में रखा 14 क्विंटल गेहूं, चावल मलबे में दब गया है। दुकान का अन्य सामान भी खराब हो गया है। कोट्यूड़ा गांव में कुंदन सिंह पुत्र आन सिंह के मकान में दरार आने से प्रभावित परिवार ने अन्यत्र शरण ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाचनी से मिली सूचना के अनुसार बेड़ूमहर निवासी दलीप सिंह पुत्र भवान सिंह के नव निर्मित मकान का आंगन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान में दरार आ गई है। गांव के प्रेम सिंह पुत्र भवान सिंह का आंगन और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रवीण सिंह पुत्र धन सिंह, गोमती देवी पत्नी लछम सिंह, कुंदन सिंह पुत्र पद्म सिंह, प्रेम सिंह, सैंणराथी के किशोर राम, नारायण सिंह, अडख़ेत के कुंवर सिंह, किमखेत के मोहन सिंह के मकानों के लिए भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। क्वीटी के खष्टी बल्लभ पुत्र वंशीधर के आंगन, शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है। भूस्खलन से जगदीश चंद्र पुत्र ठाकुर दत्त का मकान खतरे की जद में आ गया है। कटियाधार-सेमलीगाड़ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा ने क्षति का आकलन किया। 


बेड़ीनाग के संगौड़ गांव में भूस्खलन से पूरन राम, देव राम के मकान के आंगन धंस गए हैं। मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। दोनों परिवारों को राजीव गांधी सेवा केंद्र में शिफ्ट किया गया है। हरी दत्त पाठक, दयाधर पाठक, भुवन चंद्र, अनी राम, जगत राम, हरीश चंद्र, हेमा पाठक का आंगन क्षतिग्रस्त हुआ है। ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। बेड़ीनाग नया बाजार में भूस्खलन से जीवन रावत समेत कई लोगों के मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed