फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mama had done Papa on the phone, promised to come home on June 10

फोन पर मम्मी पापा से किया था 10 जून को घर आने का वादा

Sun, 09 Jun 2019 11:25 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 09 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mama had done Papa on the phone, promised to come home on June 10
पिथौरागढ़ में रोती बिलखती रितेश वर्मा की माता दीपा वर्मा। - फोटो : AMAR UJALA
 भीमताल के गरुड़ ताल में नहाने के दौरान डूबने से हुई रितेश की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रितेश ने 10 जून को घर आने की बात कही थी लेकिन यहां उसका शव पहुंचा। रितेश के माता-पिता और भाई बहन गहरे सदमे में हैं। रविवार को कई लोगों ने रितेश के माता-पिता को सांत्वना दी। 
विज्ञापन


नगर के पितरौटा निवासी हरीश लाल वर्मा के पुत्र रितेश वर्मा (25) वर्ष हल्द्वानी के एक इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र थे। गरुड़ ताल में नहाने के दौरान डूबने से रितेश की मौत हो गई थी। रितेश की मृत्यु का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रितेश के पिता हरीश लाल वर्मा जूनियर हाईस्कूल सौड़लेख में शिक्षक और माता दीपा वर्मा रोडवेज में कार्यरत हैं। रितेश की बड़ी बहन रितु वर्मा ने बीएससी नर्सिंग का कोर्स किया है। छोटा भाई रितिक वर्मा 12वीं कक्षा में पढ़ता है। मृतक रितेश ने हाईस्कूल पिथौरागढ़ के एशियन एकेडमी से किया था। इसके बाद बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से इंटर करने के बाद इंजीनियरिंग कर रहा था। 
विज्ञापन


रितेश के पिता ने बताया कि रितेश का छह जून को जन्मदिन था। फोन पर 10 जून को आने की बात कही थी। लेकिन इससे पहले ही क्रूर काल ने उसे छीन लिया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जब भी बच्चें आउटिंग के लिए जाते थे कालेज प्रबंधन उन्हें सूचित करता था। इस बार कोई फोन नहीं आया। हादसे के बाद उन्हें सूचना दी गई। रितेश का शव भीमताल से पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। सोमवार को रामेश्वर घाट में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed