फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lined up for cylinders since morning, vehicles did not arrive until noon

Pithoragarh News: सिलिंडर के लिए सुबह से लगे लाइन में, दोपहर तक नहीं आए वाहन

Sat, 14 Mar 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Lined up for cylinders since morning, vehicles did not arrive until noon
-पिथौरागढ़ के टनकपुर तिराहे में पुलिस की निगरानी में उपभोक्ताओं को रसोई गैस बांटते एजेंसी कर्मी
पिथौरागढ़। रसोई गैस के लिए नगर के विभिन्न इलाकों में सुबह से लंबी लाइनें लगी रहीं। सुबह करीब 5 बजे से उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडर के साथ लाइन पर लगना शुरू कर दिया। लाइनें लंबी होती गईं और लोग गैस वाहनों का इंतजार करते रहे। लोगों को चिलचिलाती धूप में दोपहर तक वाहनों का इंतजार किया तब जाकर उन्हें रसोई गैस मिली। भीड़ अधिक होने से पुलिस की निगरानी में सिलिंडर बांटने पड़े। अपटेक तिराहा, टकाना और अन्य वितरण स्थलों पर परेशान उपभोक्ता इंतजार करते रहे। इस बीच पुलिस कर्मी जरूर वितरण स्थलों पर सुबह से भूखे-प्यासे बैठे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गैस
विज्ञापन

वाहन के पहुंचने में देरी होने से कई उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर घर लौटे। ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था लागू होने के बाद भी लोग लाइन में लगकर रसोई गैस के लिए जूझ रहे हैं। वितरण स्पॉट पर लंबी लाइन लग रही है और नंबर लगाने के चक्कर में आपसी झड़प भी हो रही है। ऐसे में अब पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को रसोई गैस की होम डिलिवरी करने का निर्णय लिया है। अब बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को घर पर रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध होगा। लाइन लगाकर रसोई गैस का वितरण नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

ऑफलाइन बुकिंग के लिए भी मारामारी
ऑनलाइन बुकिंग न होने और डीएसी कोड न आने से गैस एजेंसियों ने ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था भी उपभोक्ताओं के साथ ही गैस एजेंसियों को राहत नहीं दे पा रही है। ऐसा इसलिए कि गैस बुकिंग कार्यालय में भी सुबह से उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी रही। घंटाकरण स्थित कार्यालय में सुबह से उपभोक्ताओं की भीड़ जुटने से गहमा गहमी का माहौल रहा। करीब 600 ये अधिक लोग बुकिंग के लिए यहां पहुंचे। भीड़ अधिक होने से पर्ची काटने में एजेंसी कर्मियों के पसीने छूटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए खाना बनाना हुआ मुश्किल
रसोई गैस के लिए नई व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों की दिक्कत बढ़ गई है। जिला मुख्यालय में दूर-दराज के विद्यार्थी किराये में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग बंद है और एजेंसी में भारी भीड़ के बीच ऑफलाइन बुकिंग करना विद्यार्थियों के लिए चुनौती बना है। इसके लिए उन्हें पूरा दिन बर्बाद करना पड़ रहा है। ऐसे में कई विद्यार्थियों के लिए रसोई गैस न मिलने से खाना बनाना मुश्किल हो गया है। अपटेक तिराहे पर डीडीहाट क्षेत्र की शालिनी और उमी ने बताया कि पिछले तीन दिन से पढ़ाई छोड़कर वह सिलिंडर के लिए लाइन में लग रही हैं। अब तक रसोई गैस नहीं मिल सकी है।

बुकिंग के बाद घर नहीं पहुंचा सिलिंडर, आ गया डिलिवरी का मैसेज
पूर्ति विभाग और प्रशासन की तरफ से रसोई गैस की किल्लत न होने और पर्याप्त स्टॉक होने के दावों पर सवाल उठे हैं। ऐसा इसलिए कि बुकिंग के बाद सिलिंडर मिले बगैर ही डिलिवरी का मैसेज आने का मामला सामने आया है। नगर के राजेंद्र भट्ट ने बताया कि उन्होंने रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग कराई। तीन दिन तक सिलिंडर आने का इंतजार किया। उन्हें अब तक सिलिंडर मिला ही नहीं और बीते शुक्रवार देर शाम उनके मोबाइल पर डिलिवरी का मैसेज जरूर आ गया। उन्होंने इस मामले को जिला पूर्ति अधिकारी के समक्ष रखते हुए सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि तकनीकी खामी से ऐसा हुआ होगा। इस मामले की जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed