फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kapil and Maya ran the fastest in the cross-country race

Pithoragarh News: क्रॉस कंट्री में कपिल और माया दौड़े सबसे तेज

Sun, 30 Aug 2026 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 30 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Kapil and Maya ran the fastest in the cross-country race
पिथौरागढ़। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुईं। इनमें क्रॉस कंट्री, बॉक्सिंग और फुटबाल शामिल थे। इसमें 195 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री अंडर-16 का आयोजन किया। बालक वर्ग में कपिल धामी ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिमांशु जोशी, चंद्रभुवन और आदित्य मेहता ने अगले स्थान हासिल किए। हर्षित राणा और गोविंद धामी ने भी दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में माया शीर्ष पर रहीं। दिया कठायत, अंशिका और रिया राणा ने अगले स्थान प्राप्त किए। जया और रिया टोलिया ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विजेताओं को किया सम्मानित
बॉक्सिंग में नितेश मारकाना, उत्कर्ष बोहरा, जय सिंह बिष्ट, मोहित बिष्ट और हर्षिता बोहरा ने भी बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल किए। अभिनव, हर्षित वल्दिया और ऋषभ सौन ने रजत पदक जीते। रवींद्र सिंह वल्दिया, यश वल्दिया और साहिरा वर्धन उप्रेती ने भी रजत हासिल किए। फुटबाल मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर दल ने स्टेडियम के प्रशिक्षुओं को 3-0 से पराजित किया। हर्षित राणा ने दो और हितेश बिष्ट ने एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। इन प्रतियोगिताओं में 127 बालक और 68 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। निणार्यक भूपेंद्र सिंह चौहान, चंद्र सिंह धामी, यतीश ओझा, विशाल नगरकोटी, निखिल महर, प्रशांत भैसोड़ा, भावेश भट्ट रहे। यहां उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed