फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Mansarovar broken hiking route

कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग टूटा

Thu, 13 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 13 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar broken hiking route
बिंद्राकोटी और मालपा के बीच टूटा हुआ पैदल रास्ता - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग बिंद्राकोटी से आगे टूट गया है। इस कारण बिंद्राकोटी से लखनपुर होते हुए मालपा के लिए पैदल आवाजाही बंद हो गई है। व्यांस घाटी को सामान लेकर जा रहे और वापस लौट रहे दर्जनों खच्चर रास्ते में फंस गए हैं। पैदल रास्ते के ठीक ऊपर सीमा सड़क संगठन ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद चट्टान तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की थी।

विज्ञापन


ब्लास्टिंग के साथ सारा मलबा पैदल रास्ते को तोड़ते हुए महाकाली में गिर गया। रास्ता बंद होने से व्यांस घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, नाभीढांग, रौंगकांग, कुटी और कालापानी जाने वालों के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है। इसी रास्ते से माइग्रेशन पर जाने वाले गांवों के लोग भेड़-बकरियों के साथ निकलते हैं। भारत-तिब्बत व्यापार से लौटने वाले व्यापारियों का भी यही रास्ता है।
विज्ञापन


बिंद्राकोटी से फोन पर जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल और भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने बताया कि जरूरी काम से जाने वाले लोग मलबे के ऊपर से निकल रहे हैं। उनके लिए गंभीर खतरा हो सकता है। क्योंकि अब भी मलबा गिरने का क्रम जारी है और साथ में पत्थर भी गिर रहे हैं। यदि किसी को पत्थर लगा तो वह सीधे महाकाली में गिरेगा। उन्होंने कहा कि पैदल रास्ते का मलबा तत्काल हटाया जाए। अन्यथा व्यांस घाटी के लोग गंभीर संकट में पड़ जाएंगे। उन्होंने एसडीएम आरके पांडे को भी जानकारी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed