फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Joint coordination committee demonstrated regarding reservation

Pithoragarh News: आरक्षण को लेकर संयुक्त संयोजन समिति ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Aug 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Joint coordination committee demonstrated regarding reservation
चंपावत में अनुसूचित मोर्चा संगठन के लोग डीएम को ज्ञापन देते। संवाद
पिथौरागढ़। एससीएसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में संयुक्त संयोजन समिति ने प्रदर्शन किया। सदस्यों ने कहा कि एससी-एसटी के लिए निर्धारित आरक्षण में जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है जो इस वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त संयोजन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आरक्षण को शत-प्रतिशत लागू करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में बिल लाकर इस व्यवस्था को नवीं अनुसूची में शामिल करना चाहिए। कहा क्रीमीलेयर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341, 342 में एसएसी-एसटी के कार्मिकों पर लागू न होने का प्रावधान है। जबरदस्ती इसे लागू कर इस वर्ग के विशेषाधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिस तरह आर्थिक आधार पर कमजोर सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण पृथक से प्रदान किया गया है इसी तरह एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरौला, महासचिव कैलाश नाथ, संरक्षक सुदर्शन टम्टा, उपाध्यक्ष किशोर ह्यूमन, गणेश कुमार, सूरज कुमार, महेश मुरारी, कैलाश नाथ सहित कई लोग शामिल रहे। बाद में इस संबंध में एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
अनुसूचित वर्ग के नेताओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

चंपावत। जिले में अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर के नियम को लागू किए जाने की अनुमति लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में अनुसूचित जाति संगठनों के लोगों में नाराजगी है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेताओं ने डीएम नवनीत पांडे के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी सूरज प्रहरी, पुष्कर राम आर्या, दीपक कुमार, विजय कुमार, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
............
बसपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर एक अगस्त को एससीएसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर उप वर्गीकरण करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद में संविधान संशोधन विधेयक या अध्यादेश से रोकने की मांग उठाई।
बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष रामनरेश गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आकाश जोशी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में मंडल प्रभारी खुशाल राम, जिला प्रभारी शेखावत अली, सेक्टर अध्यक्ष हरीश कुमार, हरी प्रसाद, दीपक कुमार, अनुराग कुमार, चंदर राम, संजय कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र विश्वकर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।
..............
इंप्लाइज फेडरेशन ने किया धरना-प्रदर्शन

चंपावत। जिला मुख्यालय में कलक्ट्रेट परिसर में उत्तराखंड एससीएसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने क्रीमीलेयर के नियम को लागू करने के सुझाव पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम नवनीत पांडे के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदन राम आर्य ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय एक अगस्त को सभी राज्य सरकारों को अनुसूचित, जनजाति के लिए नौकरियां और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए निर्धारित आरक्षण के उप वर्गीकरण कर क्रीमीलेयर के नियम को लागू करने का सुझाव दिया है। प्रदर्शन में सुनील कुमार टम्टा, हरीश राम, हर्ष, प्रदीप टम्टा, संजय प्रसाद, रमेश राम लोहिया, गोपाल कालाकोटी, सतीश पंवार, सूरज सिंह, गिरधर राम, सुरेश विश्वकर्मा, शंकर, नवीन समेत मौजूद रहे। संवाद 21सीपीटी15 पी- चंपावत में विरोध प्रदर्शन करते फेडरेशन के लोग। संवाद

...............
एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने आरक्षण के मामले में जिलाधिकारी रीना जोशी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। बुधवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री बीआर कोहली, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, गिरीश प्रसाद, मनोज कुमार, कैलाश घुनियाल, बासुदेव, पुष्कर टम्टा, संतोष कुमार, देवेंद्र, सुशीला कोहली, आरती कोहली, मंजू टम्टा, देव लोहिया, जितेंद्र कुमार, पूरन, महादेव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed