नेपाल में खाई में गिरी जीप, दर्दनाक हादसे में 8 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल के डोटी जिले में मंगलवार रात करीब नौ बजे एक जीप जिजोडमांडा नामक स्थान पर 500 मीटर खाई में गिर गई। इससे जीप सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।
जीप डडेलधूरा से डोटी को जा रही थी। मृतकों में 5 लोग जिजोडमांडा वार्ड संख्या 8 के रहने वाले एक ही परिवार के थे। जीप चालक की इलाज के दौरान डडेलधूरा अस्पताल में मौत हो गई। एक घायल ने भी अस्पताल में दम तोड़ा।
डोटी के जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक दिलीराज बिष्ट ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद धनगड़ी ले जाया गया है।
घायलों की हालत गंभीर
जिजोडमांडा वार्ड संख्या 8 के जयराज पंत (62), गुड्डी पंत (44), सावित्री पंत (42), गणेश पंत (61), केशवराज पंत (49) और हरिना टम्टा (36) की मौके पर ही मौत हो गई।
जीप चालक वलायर निवासी चेतराज (45) और जानकी ताम्रकार (17) ने उपक्षेत्रीय अस्पताल डडेलधूरा में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों में नवरता पंत, गौरव पंत, लक्ष्मी नेपाली, धन बहादुर टम्टा, कलावती टम्टा, अनीता टम्टा और धौली टम्टा शामिल हैं।
इनमें सभी की हालत गंभीर बताई गई है। बताया गया है कि मृतक जयराज पंत, गुड्डी पंत, सावित्री पंत काठमांडू के पदमकन्या डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता थे। यह तीनों काठमांडू से विषुवत संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव जिजोडमांडा आ रहे थे।