{"_id":"580114154f1c1b7a3028df28","slug":"janaki-you-look-upon-the-image-of-the-little-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैया...
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
थल की रामलीला में राम का राज्याभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वड्डा में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। थल में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। जजुराली और गणाईगंगोली में रामलीला शुरू हो गई है।
विज्ञापन
वड्डा की रामलीला में धनुष यज्ञ का सुंदर मंचन किया गया। धनुष यज्ञ के बाद राजसभा में पहुंचे परशुराम और लक्ष्मण का संवाद होता है। परशुराम भगवान राम को पहचान लेते हैं। अपना धनुष उन्हें सौंपकर हिमालय की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। जजुराली में पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा ने रामलीला का उद्घाटन किया। पहले दिन राम जन्म तक की लीला हुई। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह भंडारी, संरक्षक प्रताप सिंह भंडारी, प्रबंधक नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
डीडीहाट। हाटथर्प की रामलीला में महर्षि विश्वामित्र राम, लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए मांग ले जाते हैं। राम, लक्ष्मण ताड़का, सुबाहू राक्षस का वध कर देते हैं। मारीच को बिना फर के बाण से समुद्र पार फेंक देते हैं। राजा जनक के आमंत्रण पर विश्वामित्र, राम और लक्ष्मण जनकपुरी पहुंचते हैं। सीता सहेलियों के साथ पुष्प वाटिका में आई होती है। सीता की सुंदरता देखकर लक्ष्मण कहते देखो जी देखो महाराज वह ललनी। भगवान राम कहते हैं-तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भैया, वाटिका फिरत कोटि चंद्र भी लजाई है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह भंडारी, सचिव महिपाल कफलिया, कोषाध्यक्ष शंकर लाल शाह, प्रबंधक धन सिंह कफलिया ने आभार जताया।
विज्ञापन
थल। थल में रामलीला के समापन पर राजपूत एलीमेंट्री पब्लिक स्कूल, मानस चिल्ड्रेन एकेडमी, शिवालिक पब्लिक स्कूल, जीआईसी, जीजीआईसी थल, मल्लिकार्जुन विद्यापीठ, हाईस्कूल आमथल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल थे। लक्की ड्रा में सुनील सत्याल के नाम स्कूटी, भानु पाठक की एलईडी टीवी, गौरव दीप वर्मा की वाशिंग मशीन, नानू वर्मा का मोबाइल फोन, अंजलि के नाम साइकिल निकली। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवराज सत्याल, व्यवस्था दिनेश पाठक ने सभी का आभार जताया।
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग की रामलीला में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दलबहादुर बाफिला, विशिष्ट अतिथि जीवन पाठक, मीना गंगोला थे। रामलीला के संचालन में बलवंत सिंह, दीप बिष्ट, राजेश कार्की, देवेंद्र शाह, ललित बाफिला सहयोग कर रहे हैं।
मुनस्यारी। यहां की रामलीला में सीता हरण का मंचन किया गया। रावण का किरदार पिछले 16 से गंगा राम निभा रहे हैं। रामलीला में पुलिस ने जागरूकता अभियान भी चलाया।